रांची : झारखंड के पुलिस महानिदेशक के पद से अनुराग गुप्ता के इस्तीफा को झारखंड सरकार ने मंजूर कर लिया है. इसको लेकर एक सर्कुलर आपदा और गृह विभाग की ओर से जारी किया गया. पुलिस महानिदेशक यानी डीजीपी के पद से इस्तीफा देने के बाद उनकी जगह आईपीएस तदास मिश्रा को प्रभारी डीजीपी बनाया गया है. तदास मिश्रा अभी झारखंड सरकार के गृह विभाग में विशेष सचिव के पद पर प्रतिस्थापित है और वे 1994 बैच की आईपीएस अफसर है.














