जमशेदपुर : जमशेदपुर के मानगो के आज़ादनगर थाना क्षेत्र के जवाहरनगर रोड नंबर 16 से गुरुवार को एक मारपीट और लूटपाट का मामला सामने आया है. जानकारी के अनुसार छोटू अंसारी नामक व्यक्ति दोपहर में सड़क से गुजर रहा था तभी एक व्यक्ति पीछे से आया और उससे 500 रुपए का छुट्टे मांगने लगा. जब छोटू ने पैसे देने से मना किया तो वह व्यक्ति उसे गली की ओर खींचकर ले गया और बेरहमी से उसकी पिटाई कर दी. (नीचे भी पढ़ें)
मारपीट के दौरान छोटू के सिर से खून निकलने लगा. इसी बीच आरोपी ने उसके जेब से 270 रुपए निकाल लिए और मौके से फरार हो गया. छोटू ने बताया कि ये पैसे उसने अपनी बहन की शादी के लिए चंदा के रूप में जमा किए थे. घटना के बाद घायल छोटू अंसारी ने थाने में इस घटना की सूचना दी जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और आरोपी की तलाश जारी है.














