धनबाद: झारखंड के धनबाद में बड़ा हादसा हुआ है. धनबाद जिले के तोपचांची थाना अंतर्गत एनएच 19 के पास लेदाटांड में रविवार को मजदूरों से भरी पिकअप वैन पलट गई. घटना में 40 मजदूर घायल हो गए है. जिसमें 8 की स्थिति गंभीर बनी हुई है. सभी घायल मजदूरों को शहीद निर्मल महतो मेमोरियल अस्पताल में भर्ती कराया गया है.(नीचे भी पढे)
पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया है.सभी घायल मजदूर गिरिडीह जिले के रहने वाले है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि धनबाद के तोपचांची से कतरास की ओर जा रही पिकअप वैन असंतुलित होकर पलट गयी. सूचना मिलते ही एनएचएआइ के कर्मी एंबुलेंस के साथ पहुंचे और घायल मजदूरों को सीएचसी तोपचांची पहुंचाया. घायल मजदूरों को सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद एसएनएमएमसीएच धनबाद भेज दिया गया.














