धनबाद: धनबाद जिले के तोपचांची थाना अंतर्गत सिंघदाहा टोला में पीसीसी सड़क निर्माण विवाद ने सोमवार को हिंसक रुप ले लिया. मारपीट में गांव के मुखिया समेत छह लोग गंभीर रुप से घायल हो गए है. आनन फानन में सभी घायलों को इलाज के लिए एसएनएमएमसीएच धनबाद भेज दिया गया. जानकारि के अनुसार शमशान घाट जाने वाले रास्ते पर विधायक मद से पीसीसी सड़क निर्माण का काम चल रहा था. इसी दौरान जमीन संबंधी जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गयी. जो देखते ही देखते हिंसक रुप धारण कर लिया. बताया जाता है कि सुनील दास कही जा रहे थे,तभी बस्ती के अशोक दास, देवाशीष दास व धनकिशोर दास ने परिजनों के साथ मिलकर उन्हें रास्ते में घेर लिया और रॉड व चाकू से हमला कर दिया. (नीचे भी पढ़े)
इस हमले में सुनील दास गंभीर रुप से घायल हो गए. हो हल्ला सुनकर उनके परिजन भी मौके पर पहुंचे, तो हमलावरों ने उन पर भी रॉड व चाकू से हमला कर दिया. इस घटना में गांव के मुखिया हरिचरण दास भी बुरी जख्मी हो गए है. उनके पुत्र अनुज कुमार दास के भी घायल होने की सूचना है. साथ ही इस घटना में दो महिला भी घायल हो गयी है. कुल मिलाकर छह लोग घायल हो गए है. सभी घायलों को इलाज एसएनएमएमसीएच धनबाद में चल रहा है. जहां पर मुखिया हरिचरण दास की स्थिति नाजुक बतायी जा रही है. बेहतर इलाज के लिए उन्हें दूसरे अस्पताल में रेफर किया जा सकता है. थानेदार ने बताया कि सड़क निर्माण को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ. जिसके बाद हिंसक झड़प भी हुई, जिसमें छह लोग के घायल हो गए. सभी का इलाज चल रहा है. लिखित आवेदन मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है.







