रामगोपाल जेना चक्रधरपुर: अंजुमन इस्लामिया, चक्रधरपुर के कार्यालय में उपाध्यक्ष हाजी एकराम हुसैन की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें नगर परिषद चक्रधरपुर के चार मुस्लिम वार्ड पार्षद एवं उनके प्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया. कार्यक्रम का संचालन अंजुमन के सचिव बैरम खान ने किया. सम्मान समारोह का उद्देश्य आपसी मिल्लत, भाईचारा एवं सामाजिक एकजुटता को मजबूत करना था, ताकि जनप्रतिनिधि अपने-अपने वार्ड के साथ-साथ अन्य वार्डों की समस्याओं पर भी ध्यान देते हुए नगर परिषद बोर्ड की बैठकों में मजबूती से समाज एवं आम जनता की आवाज उठाएं.(नीचे भी पढ़े)

पूर्व वार्ड पार्षद मोहम्मद अशरफ ने उपस्थित पार्षदों को बोर्ड की बैठकों में जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से रखने एवं अधिकारों के लिए संघर्ष करने के अनुभव साझा किए. सम्मानित होने वालों में मोहतरमा शाहीन तबस्सुम, शेखावत हुसैन, मोहतरमा जहांआरा एवं मोहम्मद नुरूद्दीन शामिल थे. इस अवसर पर पूर्व वार्ड पार्षद मोहम्मद अशरफ एवं दानिश जेब भी उपस्थित रहे..(नीचे भी पढ़े)
बैठक में उपसचिव सद्दाम हुसैन, कोषाध्यक्ष मोहम्मद तैकीर तथा कार्यकारिणी सदस्य सादिक हुसैन, मुजाहिद हुसैन, मास्टर इक़बालुल, दानिश जेब एवं शरीफ साहब मौजूद रहे.सभी पार्षदों ने आश्वासन दिया कि बोर्ड की बैठकों में उनकी आवाज समाज की आवाज होगी और वे जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देंगे. अंत में उपसचिव सद्दाम हुसैन ने धन्यवाद ज्ञापन करते हुए बैठक की समाप्ति की घोषणा की.







