रांची: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन(80) की तबीयत काफी गंभीर बनी हुई है. उन्हें बरियातू रोड स्थित हिल व्यू अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है. उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है. उनकी निगरानी डाक्टरों की टीम कर रही है. वह लंबे समय से बीमार चल रही है. उनकी स्वास्थ्य की स्थिति की जानकारी लेने के लिए मंत्री व विधायकों का अस्पताल पहुंचना जारी है.(नीचे भी पढ़े)
इस बीच मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने कहा कि चिकित्सकों ने बताया कि उनकी स्थिति स्थिर है. उनके स्वास्थ्य की निगरानी विशेषज्ञों द्वारा की जा रही है.मंत्री हफीजुल अंसारी भी अस्पताल पहुंचकर सीएम की मां की तबीयत की जानकारी ली.







