रांची : शराब तस्करी, पशु तस्करी और अवैध उत्खनन के मामलों में बढ़ोतरी के बीच पुलिस इन पर शिकंजा कसने की तैयारी तो कर ही रही है तो दूसरी ओर ईडी ने अवैध खनन और टेंडर मैनेज करने से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के बरहेट विधायक प्रतिनिधि पंकज मिश्रा को मंगलवार को ईडी कोर्ट में पेश किया गया. सुनवाई के दौरान ईडी कोर्ट ने उनकी जमानत पर सुनवाई की तारीख 3 अगस्त तय की है. ईडी कोर्ट ने उन्हें 6 दिनों के लिए रमांड पर ले जाने का आदेश दिया. जिस पर ईडी ने पंकज मिश्रा को 8 दिनों की रिमांड पर देने की अपील कोर्ट से की. ईडी ने उनसे पूछताछ को जरूरी बताया. ईडी ने साहिबगंज में ईडी की छापेमारी को आधार बनाते हुए पूछताछ करने के लिए रिमांड की गुहार लगाई. ईडी अवैध उत्खनन मामले में अब सैटेलाइट तस्वीरों के जरिए यह जानकारी जुटा रही है कि किन-किन इलाकों में अवैध खनन हुआ. सैटेलाइन तस्वीरों के जरिए बीते कुछ साल पहले की तस्वीर व वर्तमान के तस्वीरों के आधार पर जानकारी जुटाई जा रही है. कब-कब और कहां-कहां अवैध खनन हुआ, पहाड़ या वन भूमि पर अवैध तरीके से अतिक्रमण किया गया. हांलाकि इन बातों की जानकारी प्राप्त नहीं हुई है कि ईडी कब से कब तक तक की सैटेलाइट तस्वीरें ईडी निकाल रही. अवैध खनन से जुड़े लोगों का पता लगाने के उद्देश्य से संभवत: ईडी की छह सदस्यीय टीम रांची से सोमवार को साहिबगंज पहुंची. समझा जा रहा है कि पंकज मिश्रा व अन्य लोगों से पूछताछ के बाद मिले कुछ अपडेट के साथ ईडी की टीम यहां दोबारा पहुंची है. यहां पहुंचे ईडी के पदाधिकारी दो ग्रुप में बंटकर पूर्वाह्न 10:45 बजे वन प्रमंडल पदाधिकारी व जिला खनन पदाधिकारी के कार्यालय में पत्थर खनन से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण अभिलेखों को खंगाला. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ईडी पिछले ढाई साल में जिला में पत्थर उत्खनन के लिए दिए लीज, लीज व उसके लिए अनापत्ति प्रमाणपत्र देने के तरीके, अवैध खनन आदि से जुड़ी जानकारी हासिल कर रही है दोपहर करीब एक बजे तक ईडी की टीम जिला खनन कार्यालय से निकल कर मंडरो अंचल के मारूकुटी पहाड़ स्थित छोटू यादव के फ्रीज क्रशर के लिए रवाना हुई टीम में डीएमओ बिभूति कुमार, सदर सीओ अब्दुस समद, केके पाठक आदि थे. ज्ञात हो कि पिछले दिनों 8 जुलाई को ईडी ने कार्रवाई के बाद पांच क्रशर प्लांट जब्त किया था. ईडी की टीम ने जब्त क्रशर प्लांट से ही चोरी छिपे निकाले गए स्टोन चिप्स व खाली एक हाइवा, एक मिनी ट्रक व एक ट्रक को पकड़ा. दो गाड़ी में स्टोन चिप्स लोड था. प्रारंभिक पूछताछ के बाद ईडी ने तीनों गाड़ी के चालक को रोक लिया है. ईडी ने उन लोगों के बयान कमलबद्ध करने के बाद छोटू यादव के फ्रीज क्रशर व उससे ठीक सटे पवित्र कुमार यादव के मां अंबे स्टोन वकर्स की जांच की. मौके पर ही मां अंबे स्टोन क्रशर केबारे में जिला खनन पदाधिकारी से आवश्यक जानकारी ली. ईडी ने जिरवाबाड़ी ओपी प्रभारी चिरंजीत प्रसाद को तत्काल मां अंबे स्टोन वकर्स परिसर में सुरक्षा बल तैनात करने के निर्देश दिए. वहां से ईडी के सारे पदाधिकारी छोटू यादव के माइंस की मापी करने अमीन व नक्शे के साथ पहाड़ पर पहुंचे.






