• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Thursday, June 4, 2026
29 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home क्राइम

jharkhand-ED-RAID-continues-झारखंड की आइएएस पूजा सिंघल के पति के अस्पताल में शनिवार को भी इडी की टीम ने बोला धावा, 11 स्थानों पर फिर से शुरू हुई छापामारी, भाजपा-आजसू-झामुमो-कांग्रेस समेत कई राजनेताओं के साथ संबंधों का हो सकता है खुलासा, राजभवन की भूमिका अहम, रडार पर कई अन्य ऑफिसर

jharkhand-ED-RAID-continues-झारखंड की आइएएस पूजा सिंघल के पति के अस्पताल में शनिवार को भी इडी की टीम ने बोला धावा, 11 स्थानों पर फिर से शुरू हुई छापामारी, भाजपा-आजसू-झामुमो-कांग्रेस समेत कई राजनेताओं के साथ संबंधों का हो सकता है खुलासा, राजभवन की भूमिका अहम, रडार पर कई अन्य ऑफिसर
Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X

रांची : झारखंड की खान सचिव पूजा सिंघल और उनके करीबियों के यहां दूसरे दिन भी प्रवर्तन निदेशालय (इडी) की कार्रवाई की गयी है. शुक्रवार की रात सारी टीम वापस चली गयी थी. इसके बाद शनिवार कीसुबह सुबह इडी के अधिकारियों का दल सीधे रांची स्थित पल्स अस्पताल पहुंच गयी. यह अस्पताल पूजा सिंघल के पति अभिषेक झा के पति की है. पूजा सिंघल के पति अभिषेक झा के सीए सुमन कुमार को भी इडी ने गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है जबकि आइएएस पूजा सिंघल को अब समन भेजकर उनके आवास और अन्य ठिकानों से जब्त दस्तावेजों को लेकर बुलाया जायेगा, ताकि उनसे पूछताछ की जा सके. इस बीच इडी की टीम उनसे जुड़े कुल 11 ठिकानों पर दूसरे दिन भी छापामारी कर रही है. इस दौरान करीब 300 करोड़ रुपये की संपत्ति का पता चल चुका है. इडी को यह जानकारी मिली है कि सारे निवेश और पैसा खपाने का काम अभिषेक झा ही कर रहे थे, जिनके माध्यम से काला धन को सफेद किया जा रहा था. इस कारण उनके खिलाफ ही दबिश ज्यादा है. बताया जाता है कि पहले से ही पूजा सिंघल के संबंध अभिषेक झा से थे, जिस कारण उनके पहले पति राहुल पुरवार (आइएएस) के साथ तलाक हो गयगा और फिर पूरे तौर पर पूजा सिंघल अभिषेक झा की पत्नी हो गयी. इडी की टीम अब तक इस मामले में पूजा सिंघल के ससुर कामेश्वर झा को भी हिरासत में ले लिया है. (नीचे देखे पूरी खबर)

ADVERTISEMENT
पूजा सिंघल और बरामद नोट.

कई राजनेताओं के साथ गठजोड़ के भी खुलेंगे राज, भाजपा, झामुमो, कांग्रेस और आजसू नेता लपेटे में आ सकते है
इडी को कई सारी जानकारियां हाथ लगी है. कई दस्तावेज हाथ लगे है. कई राजनेताओं के साथ पूजा सिंघल और उनके नजदीकियों के संबंधों का खुलासा हुआ है और किस तरह पैसों का इस्तेमाल किया गया है. इसका भी खुलासा हुआ है. भाजपा, झामुमो, कांग्रेस, आजसू और अन्य राजनीतिक दलों के नेताओं के साथ उनकी मिलीभगत का खुलासा हुआ है. इसको लेकर इन सारे नेताओं से भी पूछताछ संभव है. (नीचे देखे पूरी खबर)

राज्यपाल रमेश बैस.

राजभवन की अहम भूमिका, कई और अधिकारी लपेटे में आ सकते है
इस पूरे प्रकरण में राजभवन की भूमिका को अहम मानी जा रही है. आपको बता दें कि राज्यपाल रमेश बैस ने केंद्र सरकार को सूची भेजने के लिए राज्य के दागी पुलिस और प्रशासनिक पदाधिकारियों की सूची मांगी थी. ऐसे अधिकारियों की पूरी जानकारी देने को कहा गया था. करीब एक माह पहले राज्य सरकार ने चार अधिकारियों के नाम राजभवन को भेजे थे, जिसमें रांची के डीसी छवि रंजन, एटीआइ निदेशक के श्रीनिवासन, भवन निर्माण विभाग के सचिव सुनील कुमार और मनोज कुमार के नाम शामिल थे. लेकिन राजभवन ने अपनी ओर से नामों को जोड़ा था, जिसमें पूजा सिंघल का नाम सबसे ऊपर था. इसके अलावा कई नाम जोड़े गये है. मुख्यमंत्री कार्यालय के एक ऑफिसर और मुख्यमंत्री के करीबी माने जाने वाले एक इंजीनियर का भी नाम शामिल है. इसके अलावा मुख्यमंत्री के साथ साये की तरह रहने वाले एक बाहरी पदाधिकारी का भी नाम शामिल है. (नीचे देखे पूरी खबर)

पूजा सिंघल और उनके पति अभिषेक झा.

21 साल में बन गयी थी आइएएस पूजा
झारखंड की सीनियर आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल और उनसे जुड़े सत्ता के करीबी व्यक्तियों के 20 ठिकानों पर शुक्रवार सुबह इडी की टीम छापेमारी की, जो दूसरे दिन भी जारी है. वर्ष 2000 बैच की आइएएस पूजा सिंघल महज 21 साल की उम्र में हीं आईएएस अफसर बन गईं थी. सरकार चाहे किसी की भी रही हो पूजा सिंघल का रूतबा हर सरकार में बरकरार रहा है. पूजा सिंघल की पहली पोस्टिंग 2002 में हजारीबाग एसडीओ पद पर हुई थी. वहां पहले पति राहुल पुरवार डीसी थे. वे सभी सीएम की चहेती रही हैं. पूजा सिंघल के पहले पति झारखंड कैडर के आइएएस अधिकारी राहुल पुरवार थे. लगभग 12 वर्ष पहले पारिवारिक विवाद के बाद दोनों का तलाक हो गया. उसके बाद पूजा सिंघल ने अभिषेक झा नामक युवक से शादी कर ली. अभिषेक झा पल्स अस्पताल का संचालन करते हैं. पूजा सिंघल के दूसरे पति अभिषेक झा बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के रहने वाले हैं.

Developer

Developer

Related Posts

Jamshedpur firing case – जुगसलाई कपड़ा दुकान में हुई फायरिंग मामले में मानगो के युवक ने किया आत्मसमर्पण
क्राइम

Jamshedpur firing case – जुगसलाई कपड़ा दुकान में हुई फायरिंग मामले में मानगो के युवक ने किया आत्मसमर्पण

May 23, 2026
Saraikela accident : कांड्रा में नींद की झपकी आने से ट्रक ड्राइवर ने खोया नियंत्रण, सड़क किनारे खड़ी कई गाड़ियों को मारी टक्कर
क्राइम

Saraikela accident : कांड्रा में नींद की झपकी आने से ट्रक ड्राइवर ने खोया नियंत्रण, सड़क किनारे खड़ी कई गाड़ियों को मारी टक्कर

May 22, 2026
Jamshedpur police raid : कदमा में जुआ अड्डा में छापा, 6 लड़के औऱ दो लड़की गिरफ्तार
क्राइम

Jamshedpur police raid : कदमा में जुआ अड्डा में छापा, 6 लड़के औऱ दो लड़की गिरफ्तार

May 22, 2026
Next Post
jharkhand-pulse-hospital-पल्स अस्पताल में अंदर चल रहा था इडी का रेड, अंदर हो गयी मरीज की मौत, अस्पताल के खिलाफ हंगामा

jharkhand-pulse-hospital-पल्स अस्पताल में अंदर चल रहा था इडी का रेड, अंदर हो गयी मरीज की मौत, अस्पताल के खिलाफ हंगामा

jharkhand-big-political-week-झारखंड की राजनीति के लिए उथल-पुथल भरा हो सकता है अगला सप्ताह, हेमंत सोरेन और बसंत सोरेन पर चुनाव आयोग ले सकता है फैसला, हेमंत दे सकते है इस्तीफा, बाबूलाल मरांडी के विधायकी पर लटक सकती है तलवार, समरी लाल को लेकर आ सकता है फैसला, बाबूलाल आनन-फानन में दिल्ली रवाना

tata-steel-blast-breaking-टाटा स्टील में जोरदार ब्लास्ट, एक प्लांट में लगी आग, एक घायल, मची अफरा-तफरी-देखिये-video

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन की वार्ता के दौरान उभरा गतिरोध, टाटा वर्कर्स यूनियन ने बुलायी कमेटी मीटिंग

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata workers union committee meeting : टाटा वर्कर्स यूनियन के कमेटी मीटिंग में वेज रिवीजन के मुद्दे पर हंगामा, कमेटी मेंबरों ने अध्यक्ष को घेरा, अध्यक्ष ने कहा – बेहतर वेज रिवीजन होगा, देर है, पर दुरुस्त समझौता करने की कोशिश होगी, देखिये किसने क्या सवाल उठाया

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata workers union committee meeting : टाटा वर्कर्स यूनियन का कमेटी मीटिंग शुक्रवार को, कमेटी मेंबरों ने टॉप थ्री के खिलाफ खोला मोर्चा

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Horoscope Know Your Day Thursday 4th June 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-गुरुवार 4 जून 2026

Jharkhand State Minorities Commission – हजारीबाग, धनबाद और जमशेदपुर की घटनाओं पर अल्पसंख्यक आयोग सख्त,  संबंधित अधिकारियों को भेजा पत्र, पुराने मामलों का अब तक नहीं हुआ खुलासा, नए मामले लगातार सामने आ रहे हैं : हिदायतुल्लाह खान

Jharkhand union minister met chaibasa bjp district president: सड़क दुर्घटना में घायल चाईबासा भाजपा जिलाध्यक्ष गीता बालमुचू का हाल जानने टीएमएच पहुंचे केंद्रीय मंत्री संजय सेठ, शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना

Jamshedpur skill center- बागुनहातु स्किल सेंटर में उत्पादन व प्रशिक्षण केंद्र में महिलाओं ने बढ़ चढ़कर लिया हिस्सा

Jamshedpur school – बर्मामाइंस के बीपीएम प्लस टू हाई स्कूल में करियर जागरूकता व प्लेसमेंट ड्राइव, 15 विद्यार्थियों का चयन

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jharkhand State Minorities Commission – हजारीबाग, धनबाद और जमशेदपुर की घटनाओं पर अल्पसंख्यक आयोग सख्त,  संबंधित अधिकारियों को भेजा पत्र, पुराने मामलों का अब तक नहीं हुआ खुलासा, नए मामले लगातार सामने आ रहे हैं : हिदायतुल्लाह खान

Jharkhand union minister met chaibasa bjp district president: सड़क दुर्घटना में घायल चाईबासा भाजपा जिलाध्यक्ष गीता बालमुचू का हाल जानने टीएमएच पहुंचे केंद्रीय मंत्री संजय सेठ, शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना

Jamshedpur skill center- बागुनहातु स्किल सेंटर में उत्पादन व प्रशिक्षण केंद्र में महिलाओं ने बढ़ चढ़कर लिया हिस्सा

Jamshedpur school – बर्मामाइंस के बीपीएम प्लस टू हाई स्कूल में करियर जागरूकता व प्लेसमेंट ड्राइव, 15 विद्यार्थियों का चयन

Jamshedpur cleanliness drive – सोनारी दोमुहानी घाट पर चलाया गया स्वच्छता अभियान, पर्यावरण-अनुकूल जीवनशैली अपनाने की अपील

Jharkhand industrial development – मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने उद्योग विभाग की योजनाओं की विस्तृत समीक्षा की, औद्योगिक विकास को गति देने के दिए निर्देश

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News