इलेक्शन डेस्क
रांची : हजारीबाग लोकसभा सीट का चुनाव भी इस बार दिलचस्प होने वाला है. भारतीय जनता पार्टी ने अपने सीटींग सांसद जयंत सिन्हा का टिकट काटकर अपने पार्टी के हजारीबाग से विधायक मनीष जयसवाल को उनकी जगह टिकट दी है. वहीं कांग्रेस ने भाजपा छोड़कर कांग्रेस का दामन थामने वाले मांडू के विधायक जयप्रकाश भाई पटेल पर भरोसा जताया है. इस जिले में 5 विधानसभा क्षेत्र हैं रामगढ़, बरही, बड़कागांव, मांडू और हजारीबाग है. इन पांच विधानसभा में से बरही और बड़कागांव पहले से ही कांग्रेस के विधायक हैं और मांडू के विधायक जयप्रकाश भाई पटेल ने भी कांग्रेस का दामन लिया है और वह खुद अब लोकसभा के प्रत्याशी भी हैं. (नीचे भी पढ़ें)
जबकि भाजपा का एक ही विधायक हजारीबाग से बचा था, मनीष जायसवाल इस बार लोकसभा के प्रत्याशी है जबकि रामगढ़ सीट पर आजसू का कब्जा है. आजसू का भाजपा के साथ गठबंधन है, जिसके कारण हजारीबाग संसदीय सीट पर एनडीए कमजोर है. जयंत सिन्हा की टिकट कटने से भाजपा के एक खेमा अंदर खाने से नाराज भी चल रहा है क्योंकि जयंत सिन्हा ने पिछले चुनाव में लगभग 4.5 लाख वोट से जीत हासिल की थी. इस बार के चुनाव में अब कांटे की टक्कर की स्थिति बनी हुई है.




