
जमशेदपुर : झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री और भाजपा के बागी सरयू राय का हमलावर तेवर विधानसभा चुनाव के बाद भी जारी है. जहां उन्होंने सोमवार को मीडिया को संबोधित करते हुए एक बड़ा खुलासा किया है. वह भी उस विभाग के खिलाफ जिस विभाग के मुखिया खुद राज्य के मुख्यमंत्री रघुवर दास रहे. सरयू राय ने बिजली विभाग में घोर भ्रष्टाचार का खुलासा करते हुए सीधे मुख्यमंत्री को कटघरे में खड़ा किया है, और कहा है कि इस विभाग में व्यापक पैमाने में भ्रष्टाचार हुआ है.
जिसका खामियाजा आने वाले दिनों में राज्य की जनता को भुगतना पड़ सकता है. उन्होंने बताया कि अंडर ग्राउंड केबलिंग और जल मीनार में जो बिजली पहुंचाने का काम किया है वह बेहद ही घटिया और निम्न स्तर का है. इसके लिए करोड़ों रुपए का ठेका ऐसी कंपनी को दिया गया जो ब्लैक लिस्टेड था. उन्होंने बताया कि उनके विरोध के बावजूद ब्लैक लिस्टेड संवेदक को ठेका दे दिया गया.






