
जमशेदपुर : जमशेदपुर के भीड़भाड़ वाले इलाके मानगो चौक के पास सड़क के किनारे लगी कार संख्या जेएच05बीके-3343 में अचानक आग लग गई. कार में आग लगते ही आसपास मौजूद लोगों में अफरा तफरी मच गई. वहीं कुछ लोगों ने तत्परता का परिचय देते हुए पास के पेट्रोल पंप से आग बुझाने का यंत्र की मदद से आग पर काबू पाया. सूचना पाकर झारखंड अग्निशमन विभाग की एक ओर टाटा स्टील की एक दमकल मौके पर पहुंची और मोर्चा संभाला. आधे घंटे में ही आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया.
इतने में कार के मालिक गुरुद्वारा बस्ती निवासी अभिजीत पति को जानकारी मिली, वो भागते हुए मौके पर पहुंचे. अभिजीत ने बताया कि उनकी कर ओला में भाड़े पर वह कार चलाता है. दोपहर 3 बजे वे कार को सड़क के किनारे खड़ी कर खाना खाने घर गए हुए थे.

सूचना मिली कि सड़क के किनारे एक कार में आग लग गई है जाकर देखा तो वो उनकी कार थी। आग का कारण इंजन में शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है.






