जमशेदपुर : देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री सह पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने मुलाकात की है. राजनाथ सिंह के नई दिल्ली स्थित सरकारी आवास पर मुलाकात करते हुए अर्जुन मुंडा ने कई विषयों पर बातचीत की. (नीचे भी पढ़े)
इस दौरान समसामयिक मुद्दों के साथ-साथ जनजातीय विषयों विशेषकर, सीमा क्षेत्र के जनजातीय गांवों को “फर्स्ट विलेज” का दर्जा देते हुए उनके विकास के लिए बनाई गई कार्ययोजना पर चर्चा हुई. देश में पहली बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में इसे लागू किया जा रहा है जो अत्यंत सराहनीय है. इस योजना के अंतर्गत इन गांवों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं और आवागमन की स्थिति में भी सुधार हुआ है, ऐसे मुद्दों पर चर्चा हुई.



