जमशेदपुर : टाटा स्टील जूलॉजिकल पार्क (जमशेदपुर चिड़ियाघर) में लाये गये दो नये मेहमान यानी दो नये बाघ (एक नर और एक मादा) का नामकरण आम जनता ही अब करेंगे. आम जनता से उनके नाम का सुझाव देने की मांग की गयी है. (नीचे भी पढ़ें)

हाल ही में नागपुर से लाए गए दो बाघों का नामकरण करने के लिए एक विशेष अभियान शुरू किया है. 13 मार्च को लाए गए इन बाघों में एक नर और एक मादा हैं, जो फिलहाल 30 दिन के क्वारंटाइन में हैं. जू प्रशासन ने नागरिकों से बाघों के नाम सुझाने की अपील की है. (नीचे भी पढ़ें)

इच्छुक लोग 26 मार्च तक अपने नाम और निवास स्थान के साथ एसएमएस या व्हाट्सएप के माध्यम से 8709572018 पर बाघ का नाम भेज सकते हैं. चयन प्रक्रिया के बाद सबसे उपयुक्त नामों का चयन किया जाएगा और 1 अप्रैल को इन बाघों का नामकरण होगा. विजेता को चिड़ियाघर के दौरे के लिए चार पास दिए जाएंगे.



