जमशेदपुर : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की ओर से मध्यप्रदेश के छतरपुर जिला में ‘संगठन सृजन अभियान’ के अंतर्गत पर्यवेक्षक के रूप में नियुक्त पूर्व मंत्री झारखण्ड सरकार बन्ना गुप्ता ने छतरपुर परिसदन और जिला कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में पीसीसी पर्यवेक्षकों, जिला अध्यक्ष, वर्तमान विधायक, पूर्व विधायक, लोकसभा प्रत्याशी, पीसीसी सदस्य, फ्रंटल अध्यक्ष, पूर्व जिला अध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष, मंडलम अध्यक्ष, वरीय पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ जिला स्तरीय बैठक कर कांग्रेस पार्टी के संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त करने पर विचार विमर्श किया.(नीचे भी पढ़े)

इस दौरान जिला अध्यक्ष महाप्रसाद पटेल, विधायक बड़ा मेलहरा साध्वी रामसिया भारती, पीसीसी पर्यवेक्षकों, विधायक डबरा सुरेश राजे, अमित दुबे, रूद्र प्रताप सिंह, पूर्व विधायक छतरपुर अलोक चतुर्वेदी, पूर्व विधायक नाती राजा, पूर्व विधायक नीरज दीक्षित, लोकसभा प्रत्याशी कविता सिंह महारानी, ब्लॉक अध्यक्ष संजय दुबे, प्रदेश सचिव अनित्या सिंह, जिला महासचिव शीलू, युवा अध्यक्ष लोकेन्द्र वर्मा, प्रदेश सदस्य अशोक मिश्रा, केसू राजा, पूर्व शहरी अध्यक्ष अरविन्द गोस्वामी, कार्य अध्यक्ष दीप्ती पाण्डेय, युवा कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष पुष्पेंद्र कुशवाहा, राजेंद्र सिंह चौका, कार्य अध्यक्ष अनीस खान, राजेश सिंह पायक, पूर्व जिला अध्यक्ष लखन लाल पटेल, अजय अवस्थी, कार्य अध्यक्ष आदित्य सिंह, विधि प्रकोष्ठ अध्यक्ष राकेश दीक्षित, प्रभात अग्रवाल, रामा चौहान, सूर्य प्रताप सिंह, नरेन्द्र दीक्षित, मो हनीफ, कैलाश कुशवाहा, जय प्रकाश पाण्डेय, जयंद्र श्रीवास्तव, गुलाब यादव, राजकुमार खटीक, हर प्रसाद अनुरागी, जिला पंचायत सदस्य पुष्पेंद्र यादव, सेवादल अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह, राजनगर ब्लॉक अध्यक्ष बृज किशोर पाण्डेय सहित बहुत सारे कार्यकर्ता उपस्थित थे.



