जमशेदपुर : जमशेदपुर के टेल्को थाना अंतर्गत शिक्षा निकेतन स्कूल के बच्चों को लेकर जाती हुई ऑटो बुधवार दोपहर पलट गयी. ऑटो पलटने से स्कूली चार बच्चे घायल हो गये है. घटना बुधवार दोपहर 2 बजे की है. जहां यूनियन ऑफिस के सामने कार वाला ऑटो संख्या जेएच058जी-258 को ओवरटेक करने लगा तभी ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गयी. (नीचे भी पढ़ें)
वहीं इसमें ड्राइवर समेत चार बच्चे घायल हो गये है. जिसे स्थानीय राहगीरो के सहयोग से टाटा मोटर्स के डिस्पेंसरी में इलाज कर छुट्टी दे दी गयी. वहीं जिस कार ने ऑटो को ओवर टेक किया वह वर्ना कार था. जो ओवर करके चलते बना. घटना की सूचना पुलिस को दे दी गयी है. जहां पुलिस मामले की वर्ना कार के तलाश में जुट गयी है.



