बहरागोड़ा: बहरागोड़ा थाना क्षेत्र के एनएच-18 केशरदा हाई स्कूल के पास बुधवार की दोपहर एक बच्चें को बचाने के क्रम में कार संख्या जेएच 01 एफए 1709 असंतुलन होकर पलट गई. कार के पलटने से कार में सवार दो व्यक्ति पिंटू कुमार (36) और अंशु सिंह (27) गंभीर रूप से घायल हो गए. दोनों घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया.(नीचे भी पढ़े)
जहां चिकित्सकों ने पिंटू कुमार की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उसे एमजीएम रेफर कर दिया है. वही अंशु सिंह का इलाज जारी है. मिली जानकारी के अनुसार दोनों रांची से बहरागोड़ा निजी कार्य के लिए आए थे. घटना की सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पहुंचकर मामले की जांच कर रही है.



