जमशेदपुर : मानगो के जाकिरनगर कबीर मेमोरियल उर्दू उच्च विद्यालय में रविवार को मातृ दिवस (मदर्स डे) बड़े उत्साह और सम्मान के साथ मनाया गया. इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं के लिए पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें बच्चों ने मां की भूमिका, त्याग और उनके मूल्यों को कलात्मक रूप में प्रस्तुत किया. (नीचे भी पढ़ें)

कार्यक्रम के दूसरे चरण में विद्यार्थियों ने मां के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किये. कार्यक्रम का संचालन पसारुल इस्लाम एवं शाइस्ता यास्मीन ने संयुक्त रूप से किया. इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन समिति के सचिव मतीनुल हक अंसारी एवं सलाहकार रिजवान अहमद उपस्थित रहे. उन्होंने मां की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि एक मां ही बच्चे की पहली शिक्षक होती है, और उनका योगदान अविस्मरणीय होता है. विद्यालय प्रबंधन समिति की ओर से उन छात्र-छात्राओं की माताओं को विशेष उपहार देकर सम्मानित किया गया, जिनका शैक्षणिक रेकॉर्ड उत्कृष्ट रहा है. (नीचे भी पढ़ें)
पेंटिंग प्रतियोगिता के लड़कों के वर्ग में मोहम्मद सुलेमान (कक्षा Xए) – प्रथम, खुश नूद (कक्षा IX ए) – द्वितीय एवं मोहम्मद अदनान (कक्षा X सी) – तृतीय रहे. वहीं लड़कियों के वर्ग में आहिस्ता परवीन (कक्षा X बी) – प्रथम, महजबीन परवीन (कक्षा X डी) – द्वितीय एवं जाहेरा खातून (कक्षा VIII बी) – तृतीय स्थान पर रही. सभी विजेताओं को विद्यालय की ओर से प्रमाण पत्र और पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम में विद्यालय के सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित रहे.














