जमशेदपुर : जमशेदपुर के साकची थाना अंतर्गत हाथी घोड़ा मंदिर के पास तेज रफ्तार हाइवा की चपेट में आकर सोनारी निवासी दो युवक काल के गाल में समा गए. मृतकों की पहचान सोनारी पंचवटी नगर निवासी सूबेदार प्रसाद (50) और सोनारी ग्वाला बस्ती निवासी रोहित सोरेन (40) के रूप में हुई है. (नीचे भी पढ़ें)
बताया जाता है कि दोनों डिमना में लोडिंग अनलोडिंग का काम करते थे. काम समाप्त कर दोनों बाइक से सोनारी लौट रहे थे. इसी दौरान साकची हाथी घोड़ा मंदिर के पास तेज रफ्तार हाइवा की चपेट में आ गए. आनन-फानन में दोनों को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया. (नीचे भी पढ़ें)
उधर सूचना मिलते ही साकची थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों के शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुट गई हैं.














