गिरिडीह : झारखंड के गिरिडीह जिले में अवैध रूप से बालू खनन करने वालों के विरोध में जिला प्रशासन द्वारा लगातार सघन छापेमारी की जा रही है. इस दौरान उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा के निर्देशानुसार जिले में अवैध खनन, परिवहन व भंडारण करने वालों के विरोध सख्त कार्रवाई की जा रही है. इसी क्रम में शुक्रवार को पचंबा थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बालू लदे एक ट्रैक्टर तथा पीरटाड़ थाना अंतर्गत गश्त के दौरान बालू लदे दो ट्रैक्टर को जब्त किया है. साथ ही अवैध बालू खनन में शामिल लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है.



