गिरिडीह: गिरिडीह के बनियाडीह स्थित सीसीएल क्लब में सीसीएल ने पहली बार सीएसआर के तहत लोगों के बीच व्हीलचेयर, सिलाई मशीन व खेल सामग्री का वितरण किया. इस अवसर पर विधायक सुदिव्य कुमार सोनू मौजूद थे. विधायक ने कहा कि आने वाले दिनों में सीसीएल के सहयोग से आम लोगों को भी सुविधा उपलब्ध करायी जाएगी. (नीचे भी पढ़े)
उन्होंने कहा कि कंपनी का दायित्व भी बनता है कि अपने क्षेत्र में आम लोगों के लिए सुविधा उपलब्ध कराए. गिरिडीह में सीसीएल की शुरूआत होने ही सिर्फ चार दिन हुए है. और कंपनी ने सीएसआर के तहत क्षेत्रवासियों को सुविधा उपलब्ध करायी. विधायक ने कहा कि आगे भी कंपनी इस तरह का कार्यक्रम आयोजित करेगी.




