
रांची : झारखंड के सरकारी कर्मचरियों के लिए अच्छी खबर है. सरकारी कर्मचारियों को मिलने वाले नेशनल पेंशन स्कीम में राज्य सरकार ने अपना अंशदान बढ़ा दिया है. अब यह अंशदान बढ़ाकर 14 फीसदी कर दिया गया है जबकि पहले 10 फीसदी ही अंशदान सरकार देती थी. 4 फीसदी की बढ़ोत्तरी से सरकारी कर्मचारियों को काफी ज्यादा लाभ हो सकेगा. पहले कैबिनेट की बैठक में सरकारी कर्मचारियों के अंशदान को बढ़ाने का फैसला लिया गया था. रिटायर होने पर कर्मचारियों को मूल वेतन और महंगाई भत्ता को जोड़कर कुल 14 फीसदी पेंशन के तहत मिला करेगा. एक जुलाई 2021 से इसको लागू किया गया है. इस नये फैसले से राज्य सरकार पर 342 करोड़ रुपये का अतिरिक्त खर्च आयेगा. आपको बता दें कि एक दिसंबर 2004 से राज्य की सेवा में नियुक्त कर्मचारियों के लिए अंशदायी पेंशन योजना लागू की गयी थी. एक दिसंबर 2004 को या उसके बाद नियुक्त कर्मचारियों के मासिक वेतन से मूल वेतन और महंगाई भत्ता को जोड़कर 10 फीसदी रारशि की कटौती की जाती थी, जिसको बाढ़कर अब 14 फीसदी कर दिया गया है.








