
जमशेदपुर : जमशेदपुर के सोनारी स्थित भारत सेवाश्रम संघ में त्रिशुल उत्सव शनिवार से शुरू हो गया. इसके दूसरे दिन शोभा यात्रा के बाद झारखंड की राज्यपाल द्रौपदी मुर्मू ने शाम के वक्त कार्यक्रम में हिस्सा लिया. इस मौके पर कोल्हान विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ शुक्ला मोहंती और समाजसेवी आरके अग्रवाल भी मौजूद थे.
इस दौरान राज्यपाल ने स्कूली बच्चों के साथ समय बिताया और आदिवासियों की भाषा-संस्कृति का बढ़ावा देने के लिए संघ की तारीफ की. इस दौरान भारत सेवाश्रम संघ की तारीफ की और कहा कि संघ जैसी संस्थाएं ही आदिवासी समुदाय का कल्याण कर सकती है. इस दौरान उन्होंने शिक्षा पर भी जोर दिया और कहा कि नौकरी के लिए ही सिर्फ शिक्षा जरूरी नहीं है.
नौकरी मिले या नहीं मिले, पढ़ाई जरूर करना चाहिए और पढ़ाई में मेहनत भी करने की जरूरत है. इस मौके पर भारत सेवाश्रम संघ के लोगों द्वारा राज्यपाल को सम्मानित भी किया गया.








