
जमशेदपुर। झारखंड के राज्यपाल श्रीमती द्रौपदी मुर्मू से शनिवार को सिख समुदाय का एक प्रतिनिधिमंडल सतबीर सिंह सोमू के नेतृत्व में मिला। प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल को नए साल के साथ ही श्री गुरु नानक देव जी के 550 वें प्रकाश पर्व तथा श्री गुरु गोविंद सिंह जी के 353 वें प्रकाश पर्व की शुभकामनाएं देते हुए स्वर्ण मंदिर की एक तस्वीर उन्हें भेंट की। इसके साथ ही प्रकाश पर्व के आयोजन की भी उन्हें जानकारी दी।राज्यपाल ने गुरु पर्व की बधाई सिख समुदाय को दी। इस प्रतिनिधिमंडल में किता डिह गुरुद्वारा के प्रधान अर्जुन सिंह वालिया,सतविन्दरपाल सिंह बंटी, तरणप्रीत सिंह बन्नी ,मनदीप सिंह व अन्य शामिल थे।








