गुमला: झारखंड के गुमला जिले में फोन पर कहासुनी के बाद पहले गर्लफ्रेंड, फिर बॉयफ्रेंड ने फांसी लगाकर जान दे दी. यह घटना जिले के बिशुनपुर प्रखंड को स्तब्ध कर दिया है. 8वीं कक्षा की 14 वर्षीय छात्रा और 10वीं का 17 वर्षीय छात्र ने अलग-अलग स्थानों पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. जानकारी के अनुसार, छात्रा अपने घर में अकेली थी. इसी दौरान प्रेमी का फोन आया. बातचीत के दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई.(नीचे भी पढ़े)
इसके बाद छात्रा विवाद से आहत होकर घर में दुपट्टे के सहारे फांसी लगाकर अपनी जान दे दी. इधर, घटना की सूचना जब प्रेमी को मिली तो वह भी गहरे सदमे में चला गया. इसके बाद उसने भी अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना की जानकारी मिलते ही बिशुनपुर थाना प्रभारी अर्जुन यादव मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी. दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए गुमला सदर अस्पताल भेज दिया गया है. पुलिस ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा प्रतीत हो रहा है. हालांकि, विस्तृत जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी.




