रांची: झारखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहु ने राज्य की कानून व्यवस्था और हजारीबाग के विष्णुगढ़ में मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म व हत्या की घटना को लेकर कड़ा रोष जताया है. उन्होंने कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था पूरी तरह से ध्वस्त हो गयी है और अपराधियों का बोलबाला है. उन्होंने बताया कि हजारीबाग जिला के बरकट्ठा प्रखंड के कुसांबो गांव में मंगलवार को निकला जुलूस के दौरान एक बच्ची का अपहरण कर लिया गया था. अपहरण के बाद बच्ची के साथ दुष्कर्म भी किया गया और मासूम की हत्या कर दी गयी. हत्या भी बेहद बर्बरता से की गयी. बच्ची की दोनों आंखें निकाल ली गयी और जीभ काट दी गयी. जो बेहद वीभत्स घटना है. (नीचे भी पढ़े)
उन्होंने बताया कि बच्ची के पिता महाराष्ट्र में मजदूरी करते थे, भाजपा नेताओं ने हवाई टिकट करवाकर घर बुलवाया ताकि पिता अपनी बच्ची का अंतिम संस्कार कर सकें.घटना के बाद हजारीबाग के सांसद मनीष जायसवाल, विधायक प्रदीप प्रसाद, अमित यादव, नागेंद्र चौधरी व राजकुमार चौधरी रामनवमी जुलुस छोड़कर पीड़ित परिवार के घ्र पहुंचे. प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि दो दिनों के अंदर अपराधियों की गिरफ्तारी नहीं होती है तो 2 अप्रैल को सभी प्रखंड व जिला मुख्यालय पर भाजपा कार्यकर्ता मशाल जुलूस निकालेंगे. इसके बाद तीन अप्रैल को झारखंड बंद का आह्लान किया गया है. दोषियों को गिरफ्तार कर कठोर से कठोर सजा देने की मांग की . उन्होंने स्वत: संज्ञान लेने के लिए हाईकोर्ट का आभार जताया. कोर्ट के हस्तक्षेप के कारण ही गृह सचिव व डीजीपी व एसपी को तलब किया गया है.














