
रांची : झारखंड में आईएएस को नया प्रभार दिया गया है. इसके तहत जमशेदपुर के उपायुक्त सूरज कुमार को जिले के बंदोबस्त पदाधिकारी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है. इसके अलावा सरायकेला-खरसावां के डीसी इकबाल आलम अंसारी को अपने कार्यों के साथ आदित्यपुर क्षेत्र, जियाडा के क्षेत्रीय निदेशक का अतिरिक्त प्रभार मिला है जबकि बोकारो डीसी राजेश सिंह को अपने कार्यों के साथ बोकारो क्षेत्र, जियाडा के क्षेत्रीय निदेशक का अतिरिक्त प्रभार मिला है. देवघर डीसी कमलेश्वर प्रसाद सिंह को अगले आदेश तक संथाल परगना क्षेत्र , देवघर के जियाडा का क्षेत्रीय निदेशक बनाया गया है. आदिवासी कल्याण आयुक्त के पद पर कार्यरत हर्ष मंगला को झारखंड राज्य आदिवासी सहकारिता विकास निगम का प्रबंध निदेशक भी बनाया गया है. रांची के डीसी छवि रंजन को रांची बंदोबस्त पदाधिकारी का प्रभार सौंपा गया है.






