
रांची : झारखंड सरकार ने कोल्हान के आयुक्त मनीष रंजन का तबादला करक दिया है. प्रमंडलीय आयुक्त कोल्हान के पद से मनीष रंजन को हटाते हुए उनको अगले आदेश तक सचिव ग्रामीण विकास विभाग के पद पर नियुक्त व पदस्थापित कर दिया गया है. नये कोल्हान आयुक्त कौन होंगे, यह तय नहीं हो पााया है. उनको अगले आदेश तक अपने कार्यों के साथ सचिव ग्रामीण कार्य विभाग के अतिरिक्त प्रभार में भी रहेंगे. वे अभी कोल्हान क्षेत्रीय विकास प्राधिकार के उपाध्यक्ष के पद पर भी है. इसके अलावा प्रधान सचिव वाणिज्यकर विभाग के पद से वंदना डाडेल को हटाकर प्रधान सचिव, मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग के तौर पर क दिया गया है. उनको अगले आदेश तक अपने कार्यों के साथ प्रधान सचिव मंत्रिमंडल सचिवालय और निगरानी विभाग का काम देखने को कहा गया है. इसी तरह ग्रामीण विकास विभाग की सचिव अराधना पटनायक का तबादला किया गया है. उनको सचिव वाणिज्य कर विभाग भेजा गया है. देवघर की उपायुक्त से हटायी गयी नैंसी सहाय को निदेशक पशुपालन विभाग के पद से हटाकर झारखंड मेडिकल एंड हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर डेवरलपमेंट एंड प्रोक्योरमेंट कारपोरेट लिमिटेड ाक एमडी बनाया गया है. वरुण रंजन को निदेशक उद्यान से हटाकर मनरेगा आयुक्त बनाया गया है. यह तबादला सरकार के अवर सचिव अरुण कुमार सिन्हा के हस्ताक्षर से किये गये है.





