रांची : कोल्हान समेत पूरे झारखंड में इन दिनों अवैध अफीम के खेती के विरुद्ध अभियान चलाया जा रहा है, जो 15 मार्च तक जारी रहेगा. इस दौरान झारखंड के विभिन्न राज्यों में अब तक 19000 एकड़ भूमि की फसल को नष्ट किया गया है. इसके साथ ही 283 मामले और 190 लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है. शनिवार को प्रेस कॉफेंस करते हुए पुलिस ने बताया राज्य भर में अब तक 19086 एकड़ भूमि पर अवैध अफीम की खेती को नष्ट किया गया, जो पिछले वर्षों की तुलना में चार गुना अधिक है. इस दौरान खूंटी में 10520 एकड़ भूमि, सरायकेला में 650 एकड़, रांची में 4624 एकड़, पलामू में 396 एकड़ अफीम की फसल को नष्ट किया गया है. अन्य जिलों के चतरा, लातेहार, चाईबासा, हजारीबाग में अफीम खेती को लेकर कार्रवाई जारी है. (नीचे भी पढ़ें)
गौरतलब है कि झारखंड में अवैध सरायकेला-खरसावां जिले में अफीम की अवैध खेती रोकने के लिए पुलिस-प्रशासन की मुहिम का असर दिखने लगा है. जिले के खरसावां, कुचाई, चौका, ईचागढ़ और कांड्रा थाना क्षेत्रों में पिछले दो माह में 65 गांवों में करीब 650.96 एकड़ जमीन पर अफीम की अवैध खेती को नष्ट किया है. वहीं, इसमें संलिप्त होने के आरोप में 15 लोगों को गिरफ्तार किया है. जानकारी के अनुसार, पुलिस ने 372.36 एकड़ में और जागरूकता अभियान के बाद 278.6 एकड़ में लोगों ने स्वयं अफीम की खेती को नष्ट किया है. यह कार्रवाई झारखंड की मुख्य सचिव अलका तिवारी ने जिले के सभी पदाधिकारियों से अफीम की खेती को 100 प्रतिशत नष्ट करने को लेकर अभियान चलाया है, जो 15 मार्च तक जारी रहेगा.














