रांची: झारखंड की राजधानी रांची के रातू रोड एलिवेटेड कॉरिडोर का 19 जून को केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी करेंगे. इसकी जानकारी रांची के सांसद सह रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने दी. उन्होंने बताया कि नितिन गड़करी से मुलाकात कर उन्हें परियोजना की प्रगति की जानकारी दी और उद्घाटन की तिथि निर्धारित करने का आग्रह किया था. केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी ने 19जून को उद्घाटन कार्यक्रम के लिए अपनी सहमति प्रदान की. सांसद सह मंत्री संजय सेठ ने बताया कि इस परियोजना के पूरा होने से पिछले चार दशकों से जाम से जूझ रहे लोगों को निजात मिलेगी. कॉरिडोर का निर्माण कार्य करीब पूरा हो गया है. (नीचे भी पढ़े)
फिनिशिंग, लाइटिंग और सौंदर्यीकरण का काम भी अंतिम चरण में है. सांसद संजय सेठ ने कहा कि जल्द ही समारोह की तैयारी की जाएगी. उन्होंने कहा कि यह एक सिर्फ निर्माण परियोजना नहीं, बल्कि रांची के लाखों लोगों को सुविधा व सम्मान देने की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है. जल्द ही लोकार्पण समारोह की तैयारी शुरु कर दी जाएगी.इस परियोजना के पूरा होने से रांची की सूरत बदल जाएगी और लोगों को एक नए और सुव्यवस्थित शहर का अनुभव होगा.रातू रोड क्षेत्र में ट्रैफिक का दबाव बहुत कम हो जाएगा. वाहनों की आवाजाही सुगम होने से लोगो का समय व ईंधन बचेगा.



