• Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy
Sunday, August 2, 2026
34 °c
Jamshedpur
Sharp Bharat News
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल
No Result
View All Result
Sharp Bharat News
No Result
View All Result
Home खबर

jharkhand-iron-ore-mines-scam-पश्चिम सिंहभूम के ”लाल मिट्टी” पर देश भर के गिद्धों की नजर, भाजपा गर्वनर तक पहुंची, सरयू राय ने इसकी ग्रेडिंग पर ही उठाये सवाल, आयरन ओर के 200 करोड़ के ”खेला” में मलाई चाभने के चक्कर में सारे नेता, कहीं कौड़ियों के मोल ना बिक जाये कोल्हान की धरोहर

Share On FacebookShare on WhatsAppShare on TelegramShare on X
प्रतीकात्मक तस्वीर.

रांची : झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले को देश के परिदृश्य में लाल मिट्टी यानी आयरन ओर के लिए भी जाना जाता है. टाटा स्टील, सेल जैसी कंपनियां यहां कैप्टिव माइंस का संचालन कर ही है तो हाल ही में फिर से इसका ऑक्सन निकलने लगा है. जाहिर सी बात है कि कई नेता इसकी मलाई चाभकर ब्लैकमेलिंग करने पर उतारु हो चुके है तो राज्य सरकार भी तैयारी में है कि इसकी बोली लगवा दी जाये. सवाल इतना उठना लाजिमी है कि कहीं यह आयरन ओर कौड़ियों के मोल ना बिक जाये और कोल्हान के इस धरोहर की मोल सही नहीं लग पाये और लाल मिट्टी के काले कारोबारी आयरन ओर का खेल करके मालामाल हो जाये. इसकी ग्रेडिंग कराने में सरकारी अधिकारियों ने बड़ा खेल कर दिया है जबकि इसकी रिटेंडर में ग्रेड को ही हटा दिया गया है जबकि पहले इसको 39 से 55 तक का ग्रेड बताया गया था जबकि आइबीएम की रिपोर्ट में इसको 65 ग्रेड का बताया गया था. कम ग्रेड का बताकर इसका कम मोल लगाकर कारोबारी चाहते है कि कौड़ियों के मोल इसकी बिक्री कर दी जाये.
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश राज्यपाल से मिले

पश्चिम सिंहभूम जिले के ठाकुरानी माइंस में खान विभाग के अफसरों के खेल की शिकायत राजभवन पहुंच गयी है. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने बुधवार को
राजभवन में राज्यपाल (गवर्नर) द्रौपदी मुर्मू से मिलकर इसकी शिकायत की. उन्होंने कहा कि राजनीतिक संरक्षण में खान विभाग और जेएसएमडीसी बड़ा खेल खेल रहा है, जिससे राज्य को 400 करोड़ से अधिक का नुकसान होगा. गवर्नर से मिलने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए उन्होंने कहा कि वे सरकार को सचेत करना चाहते हैं कि खनिज संपदा की लूट की छूट भाजपा बरदाश्त नहीं करेगी. जरूरत पड़ी तो भाजपा सड़क पर उतरकर आंदोलन करने से भी पीछे नहीं हटेगी. प्रेस कॉन्फ्रेंस में दीपक प्रकाश ने बताया कि राज्य सरकार ने रविवार 30 मई 2021 को ठाकुरानी माइंस के आयरन ओर की क्वालिटी जांच के लिए हजारीबाग स्थित सरकारी लैब में सैंपल भेजा गया. 31 मई 2021 को टेस्टिंग की रिपोर्ट भी आ गयी जबकि, आयरन ओर की
जांच की लंबी प्रकिया होती है. 12 घंटे में जांच रिपोर्ट आ गयी. श्री प्रकाश ने कहा कि रिपोर्ट में आयरन ओर की क्वालिटी के साथ जमकर खिलवाड़ हुआ. पदम जैन के माइंस की जो ग्रेडिंग आईबीएम ने की थी, उससे कमतर क्वालिटी दिखाकर सरकारी खजाने को करोड़ों की चपत लगाने का प्रयास किया जा रहा है.
जमशेदपुर पूर्व के विधायक सरयू राय ने भी उठायी थी आपत्ति

जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने भी इस मामले को लेकर आपत्ति दर्ज करायी है. इसको लेकर सरयू राय ने कहा है कि लगता है चाईबासा के ज़िला खनन पदाधिकारी सरकार और क़ानून से ऊपर हैं और वहां का लौह अयस्क इनकी निजी सम्पत्ति है. इन्होंने एक ऐसी खदान से, जिसका लीज़ रद्द है, लौह अयस्क रेल मार्ग से ढोकर विशाखापत्तनम ले जाने की अनुमति “ग्लोबल ट्रेडर्स और अनिमेष इस्पात”को दे दिया है. इसके बाद ठाकुरानी माइंस को लेकर भी सरयू राय ने मुद्दा उठाया. इस मुद्दे में कहा गया कि नीलामी पर चढ़ी ठाकुरानी खदान के लौह अयस्क के ग्रेड की जाँच एनएमएल से करायी जाये. खान विभाग के अधिकारियों द्वारा ग्रेड कम कर देने से अयस्क की क़ीमत क़रीब 2000 रुपये प्रति टन कम मिलेगी. औने-पौने दाम पर नीलामी से सरकार को प्रति लाख टन पर 200 करोड़ रुपये का नुक़सान झारखंड को होगा. सरकार द्वारा परिसमाप्त खदानों के लौह अयस्क भंडार को नीलामी के माध्यम से बेचने का निर्णय सही और स्वागत योग्य है. परंतु नीलामी झारखंड तक सीमित रखना और इसे जेएसएमडीसी से कराने के बदले भारत सरकार के संस्थान एमएसटीसी से कराना चाहिये ताकि लौह अयस्क का अधिकतम मूल्य मिले.

[metaslider id=15963 cssclass=””]
ADVERTISEMENT
Developer

Developer

Related Posts

Jamshedpur jaiswal samaj – बिष्टुपुर में जायसवाल समाज की नई कमिटी का हुआ गठन
खबर

Jamshedpur jaiswal samaj – बिष्टुपुर में जायसवाल समाज की नई कमिटी का हुआ गठन

August 2, 2026
Jamshedpur rural bjp : चाकुलिया में संगठन की मजबूती व जनसमस्याओं के समाधान को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने की बैठक, सांसद विद्युत वरण महतो ने दिया दिशा-निर्देश
खबर

Jamshedpur rural bjp : चाकुलिया में संगठन की मजबूती व जनसमस्याओं के समाधान को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने की बैठक, सांसद विद्युत वरण महतो ने दिया दिशा-निर्देश

August 2, 2026
Saraikela chandil elephant terror: चांडिल वन रेंज में जंगली हाथियों का आतंक, घर पर हमला कर किया क्षतिग्रस्त
खबर

Saraikela chandil elephant terror: चांडिल वन रेंज में जंगली हाथियों का आतंक, घर पर हमला कर किया क्षतिग्रस्त

August 2, 2026
Next Post
jamshedpur-mla-saryu-roy-initiative-विधायक सरयू राय की पहल, 85 लाख 57 हजार 425 रुपये की लागत से 1563 एलइडी बेस्ड सोलर स्ट्रीट लाइट से जगमगायेगा जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र

jamshedpur-mla-saryu-roy-initiative-विधायक सरयू राय की पहल, 85 लाख 57 हजार 425 रुपये की लागत से 1563 एलइडी बेस्ड सोलर स्ट्रीट लाइट से जगमगायेगा जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र

Saraikela-Kandra : थाना प्रभारी व कांग्रेसी नेता के सहयोग से मानसिक व शारीरिक रूप से कमजोर बालक को एमजीएम भेजवाया गया

Adityapur : 111 सेव लाईफ अस्पताल में चोरी, विवाद के कारण बंद पड़े अस्पताल में 24 घंटे रहती है पुलिस की ड्यूटी, बीते तीन सालों के दौरान किसी भी चोरी के मामले का खुलासा करने में नाकाम रही है आरआईटी पुलिस

Adityapur : 111 सेव लाईफ अस्पताल में चोरी, विवाद के कारण बंद पड़े अस्पताल में 24 घंटे रहती है पुलिस की ड्यूटी, बीते तीन सालों के दौरान किसी भी चोरी के मामले का खुलासा करने में नाकाम रही है आरआईटी पुलिस

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News

  • Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    Tata steel agm announced : टाटा स्टील की आमसभा 2 जुलाई को होगी, डिविडेंड की होगी घोषणा, tinplate – टिनप्लेट और मेटालिक्स के शेयरधारक सितंबर तक दे सकते हैं राशि निकासी के आवेदन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Tata steel wage revision : टाटा स्टील में वेज रिवीजन समझौता अंतिम चरण में, इन मुद्दों पर बनी सहमति, अब कलिंगानगर का भी वेज रिवीजन समझौता का वार्ता तेज, जून होगा फैसला का माह

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • Jamshedpur ranchi highway new project : रांची–टाटा मार्ग को मिलेगी नई रफ्तार, करोड़ो की ओवरले परियोजना को मिली स्वीकृति, इस दिन होगा भूमिपूजन

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage revision : टाटा स्टील के कर्मचारियों के वेज रिवीजन पर वार्ता हुई तल्ख, एनएस ग्रेड का डीए बढ़ाने से इनकार, पुराने ग्रेड का सीलिंग पर ही सीलिंग करने का दे दिया मैनेजमेंट ने प्रस्ताव

    0 shares
    Share 0 Tweet 0
  • tata steel wage agreement : टाटा स्टील के कर्मचारियों का वेतन बढ़ोत्तरी का हो गया फैसला, समझौता कुछ घंटो बाद, इन बिंदूओं पर बनी सहमति

    0 shares
    Share 0 Tweet 0

Recommended

Jamshedpur accident : बर्मामाइंस में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, एक युवक की मौत

Singhbhum chamber : झारखंड के सतत विकास के लिए सभी चैम्बर एक मंच पर, नीति निर्माण में उद्योग जगत की भागीदारी पर जोर

Horoscope Know Your Day Sunday-2nd August 2026-राशिफल, जानें कैसा होगा आपका दिन-रविवार 2 अगस्त 2026

Jamshedpur accident : कमलपुर के मेन रोड पर दो मोटरसाइकिल में टक्कर, दो गंभीर

Jamshedpur lady injured in road accident : चेपापुल के पास सड़क हादसे में महिला घायल, टीएमएच में की गई भर्ती, कार चालक महिला उठाएगा महिला के इलाज का खर्च

झारखंड का विश्वसनीय न्यूज़ डिजिटल प्लेटफॉर्म। राजनीति से लेकर ज़मीनी मुद्दों तक, हर अपडेट सबसे तेज़ सिर्फ शार्प भारत पर।

Recent Posts

Jamshedpur accident : बर्मामाइंस में दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर, एक युवक की मौत

Singhbhum chamber : झारखंड के सतत विकास के लिए सभी चैम्बर एक मंच पर, नीति निर्माण में उद्योग जगत की भागीदारी पर जोर

Jamshedpur accident : कमलपुर के मेन रोड पर दो मोटरसाइकिल में टक्कर, दो गंभीर

Jamshedpur lady injured in road accident : चेपापुल के पास सड़क हादसे में महिला घायल, टीएमएच में की गई भर्ती, कार चालक महिला उठाएगा महिला के इलाज का खर्च

Jamshedpur excise raid : जमशेदपुर उत्पाद विभाग की अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 290 लीटर चुलाई शराब जब्त, एक गिरफ्तार

jharkhand police big success : झारखंड की वांछित मानव तस्कर दिल्ली से गिरफ्तार, खूंटी की एक पीड़िता का किया गया रेस्क्यू, चाईबासा पुलिस, दिल्ली पुलिस और एनजीओ की संयुक्त कार्रवाई

Whatsapp
Follow our WhatsApp Channel for Live Updates!
  • Contact Us
  • Terms and Conditions
  • Grievance Redressal
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Cookies Policy

Copyright© 2026 Sharp Bharat News

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Add New Playlist

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • Home
  • राष्ट्रीय खबरें
  • खबर
  • राजनीति
  • कारपोरेट व यूनियन
  • फाइनांस
  • राशिफल

© 2026 Sharp Bharat News