
रांची : झारखंड के सत्ताधारी पार्टी झामुमो के केंद्रीय अध्यक्ष शिबू सोरेन ने अपनी बड़ी बहु और स्वर्गीय दुर्गा सोरेन की पत्नी सीता सोरेन को स्पष्टीकरण जारी कर दिया है. वे झामुमो से जामा क्षेत्र से विधायक है. सीता सोरेन को झामुमो के केंद्रीय अध्यक्ष ने सात दिनों में जवाब देने को कहा है. सीता सोरेन ने हाल ही में वामपंथी मजदूर संगठन एटक की सदस्यता ले ली है. एटक ने उन्हें संगठन का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है. झामुमो अध्यक्ष ने इसे संगठन के खिलाफ बताते हुए स्पष्टीकरण पूछा है. एटक की सदस्यता लेने पर कड़ी आपत्ति जतायी गयी है और इसका सात दिनों में जवाब देने को कहा गया है. आपको बता दें कि झामुमो का अपना मजदूर संगठन है, लेकिन उसके विपरित दूसरे संगठन की सदस्यता ली है जबकि वे खुद झामुमो की पदाधिकारी है और एटक की भी पदाधिकारी बन गयगी है. इसको देखते हुए पार्टी विरोधी कदम मानते हुए झामुमो के केंद्रीय नेतृत्व ने यह नोटिस जारी किया है. इस स्पष्टीकरण में पूछा गया है कि किन परिस्थितियों में उन्होंने ऐसा किया है और कैसे इस पर फैसला लिया गया है. जामा की विधायक सीता सोरेन ने इस नोटिस पर कहा है कि नोटिस आयेगा तो जवाब दिया जायेगा. वैसे मजदूर हित में किसी भी संगठन से जुड़कर काम करना पार्टी विरोधी नही है, एटक मजदूर संगठन है. वैसे सीता सोरेन के साथ झामुमो के आला नेतृत्व का विवाद कोई नया नहीं है. इसको लेकर कई विधायकों ने शिकायत की थी, जिसके बाद यह कार्रवाई की गयी है.




