
रांची : झारखंड हाईकोर्ट ने कई सारे जजों को पदोन्नति दी है. इस कड़ी में रामगढ़ के डिस्ट्रिक्ट एडिशनल सेशन जज राधाकृष्णन, रांची के एजेसी रामाकांत मिश्रा, सरायकेला के डिस्ट्रिक्ट एडिशनल सेशन जज अजीत कुमार सिंह, जमशेदपुर के कॉमर्शियल कोर्ट के डिस्ट्रिक्ट एंड एडीशनल सेशन जज संजय कुमार सिंह, देवघर के डिस्ट्रिक्ट व एडिशनल सेशन जज अनुज कुमार नंबर 1, धनबाद के कॉमर्शियल कोर्ट के डिस्ट्रिक्ट एंड एडिशनल सेशल जज कम पीओ राजीव आनंद, गुमला के डिस्ट्रिक्ट एडिशनल सेशन जज सुभाष, रामगढ़ के डिस्ट्रिक्ट एडिशनल सेशन जज सैयत सलीम फातमी, साहेबगंज के डिस्ट्रिक्ट एडिशनल सेशन जज अमितेश लाल, रांची के चीफ जस्टिस के प्रिंसिपल सेक्रेटरी रविरंजन और गिरीडीह के एडिशनल फैमिली कोर्ट के एडिशनल प्रिंसिपल जज अरविंद कुमार को प्रिंसिपल डिस्ट्रिक्ट जज के पद पर प्रोमोशन दिया गया है. रजिस्ट्रार जेनरल मोहम्मद शाकीर की ओर से जारी किये गये नोटिफिकेशन में यह जानकारी दी गयी है.
कई जजों का किया गया तबादला
इसी तरह झारखंड हाईकोर्ट ने कई जजों का तबादला कर दिया गया है. दुमका के फैमिली कोर्ट के प्रिंसिपल जज देवेंद्र कुमार पाठक को गोड्डा का प्रिंसिपल डिस्ट्रिक्ट सेशल जज बनाया गया है. इसी तरह देवघर के फैमिली कोर्ट के प्रिंसिपल जज रंजीत कुमार को जामताड़ा का प्रिंसिपल डिस्ट्रिक्ट सेशल जज बनाया गया है. लातेहार के फैमिली कोर्ट के प्रिंसिपल जज विश्वनाथ शुक्ला को चाईबासा का प्रिंसिपल डिस्ट्रिक्ट सेशल जज बनाया गया है, जो 28 फरवरी से पदस्थापित होंगे. वहीं, कोडरमा के फैमिली कोर्ट के प्रिंसिपल जज मननोज कुमार पाठक को साहेबगंज का प्रिंसिपल डिस्ट्रिक्ट सेशल जज बनाया गया है. देवघर के लेबर कोर्ट के पीओ अनिल कुमार मिश्रा को दुमका का प्रिंसिपल डिस्ट्रिक्ट व सेशन जज बनाया गया है. रांची के झारखंड हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार एस्टेबलिशमेंट अखिल कुमार का तबादला लातेहार का प्रिंसिपल डिस्ट्रिक्ट व सेशन जज के तौर पर किया गया है. इसी तरह गोड्डा के प्रिंसिपल डिस्ट्रिक्ट व सेशन जज सत्यप्रकाश सिन्हा को हजारीबाग का प्रिंसिपल डिस्ट्रिक्ट व सेशन जज बनाया गया है. दूसरी ओर, चतरा के डिस्ट्रिक्ट व एडिशनल सेशन जज कौशिक मिश्रा को राजमहल (साहेबगंज) का डिस्ट्रिक्ट व एडिशनल सेशन जज बनाया गया है. लोहरदगा के डिस्ट्रिक्ट व एडिशनल सेशन जज कंकन पट्टादार को सरायकेला का का डिस्ट्रिक्ट व एडिशनल सेशन जज बनाया गया है. गोड्डा के डिस्ट्रिक्ट व एडिशनल सेशल जज आशा देवी को सिमडेगा का डिस्ट्रिक्ट व एडिशनल सेशन जज बनाया गया है. बोकारो के डिस्ट्रिक्ट व एडिशनल सेशल जज धीरज कुमार को साहेबगंज का डिस्ट्रिक्ट व एडिशनल सेशन जज बनाया गया है. देवघर के डिस्ट्रिक्ट व एडिशनल सेशल जज बिरेंद्र कुमार श्रीवास्तव को साहेबगंज का डिस्ट्रिक्ट व एडिशनल सेशन जज बनाया गया है. बोकारो के बेरमो तेनुघाट के डिस्ट्रिक्ट व एडिशनल सेशल जज विशाल कुमार को हजारीबाग का डिस्ट्रिक्ट व एडिशनल सेशन जज बनाया गया है. जमशेदपुर के घाटशइला कोर्ट के डिस्ट्रिक्ट व एडिशनल सेशल जज चौधरी अहसान मोइज को पाकुड़ का डिस्ट्रिक्ट व एडिशनल सेशन जज बनाया गया है. चतरा के डिस्ट्रिक्ट व एडिशनल सेशल जज शेषनाथ सिंह को रामगढ़ का डिस्ट्रिक्ट व एडिशनल सेशन जज बनाया गया है. रांची के एजेसी दीपक मलिक को हजारीबाग का डिस्ट्रिक्ट व एडिशनल सेशन जज बनाया गया है. दूसरी ओर, झारखंड जूडिशियन एकेडमी के डायरेक्टर दीपक नाथ तिवारी को रांची झारखंड हाईकोर्ट का रजिस्ट्रार एडमिनिस्ट्रेशन बनाया गया है.






