खूंटी: खूंटी जिले के मुरहू थाना क्षेत्र में पुलिस हाजत में बंद युवक ने फांसी लगाकर कर आत्महत्या कर ली है. युवक को पुलिस ने दुष्कर्म के आरोप में मुरहू थाना के हाजत में बंद किया था. मृतक युवक की पहचान राहुल मांझी के रुप में हुई. जानकारी के अनुसार पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी युवक को सोमवार की देर रात ग्रामीणों ने उसे मेराल क्षेत्र में पकड़ा था और बाद में पुलिस के हवाले कर दिया था. युवक पर गांव की एक लड़की ने दुष्कर्म करने का प्रयास का आरोप लगाया था. जिसके बाद उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही थी. (नीचे भी पढ़े)
इस दौरान ग्रामीणों ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया. युवक को पुछताछ के बाद जेल भेजने की कागजी प्रक्रिया तैयार की जा रही थी. इस बीच मंगलवार को सुबह हाजत में मौत हो गयी. इस दौरान पुलिस ने बताया कि बाथरुम जाने के बहाने तार से सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना की सूचना मिलते ही एसपी, डीएसपी समेत जिले के वरीय अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की छानबीन शुरु कर दी. फिलहाल पुलिस ने इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है और पोस्टमार्टम के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.











