चाकुलिया: भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर दिनेशानंद गोस्वामी चाकुलिया प्रखंड के विभिन्न पूजा मंडपों में जाकर मां दुर्गा के चरणों में माथा टेका और क्षेत्र के लोगों की खुशहाली के लिए माता से प्रार्थना की. डॉ गोस्वामी ने केरुकोचा, चालुनिया, शिवराम आश्रम और चाकुलिया बाजार के पूजा मंडपों में जाकर मां दुर्गा के दर्शन किये और श्रद्धालुओं से भी मिले. इस अवसर पर हरिसाधन मल्लिक, सुधीर महतो, राजीव महापात्र, चंचल मंडल, मिन्टु नंदी, बनमाली दास, दिपेश पलाई, राणा प्रताप गोप, यादव पात्र, परिमल दास, राजू महतो, संदीप चांद, महादेव महतो समेत अन्य उपस्थित थे.



