जमशेदपुर : झारखंड क्षत्रिय संघ द्वारा साकची के एक होटल में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया. इसमें मुख्य रूप से झारखण्ड क्षत्रिय संघ के केंद्रीय सचिव सह कार्यक्रम संयोजक अमित सिंह, युवा संघ के महामंत्री कुमार प्रभाकर सिंह, वरीय उपाध्यक्ष राजीव सिंह (बबलू), जयंत विक्रम सिंह, उपाध्यक्ष रवि सिंह, सुखदेव सिंह, हेमंत सिंह, अभिषेक सिंह ने संयुक्त रूप से प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए कहा कि आगामी 9 मई को हिंदू सूरज वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी कि 487वीं जयंती को जमशेदपुर के मैरिन ड्राइव स्थित महाराणा प्रताप चौक पर सर्वप्रथम पांच पुरोहितो द्वारा शंखनाद से जयंती का स्वागत होगा. (नीचे भी पढ़े)
तत्पश्चात उपस्थित हजारों लोग महाराणा प्रताप जी कि प्रतिमा पर बारी बारी से मल्यार्पण करेंगे. माल्यार्पण करने में झारखण्ड क्षत्रिय संघ व युवा संघ तथा महिला संघ कि 27 इकाइयों कि समिति भगवा ध्वज लेते हुए महाराणा प्रताप जी की जय घोष करते हुए बारी बारी से मल्यार्पण करेंगे. कार्यक्रम में क्षत्रिय युवा संघ द्वारा शहर के तमाम हिन्दूजनो को आमंत्रित किया जा रहा हैं. समस्त जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता, प्रत्येक जाती समूह के प्रमुख लोगो सहित आम जन को वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप जी की जयंती पर झारखण्ड क्षत्रिय युवा संघ आमंत्रित कर रहा हैं. (नीचे भी पढ़े)
जन्म जयंती पर संगोष्ठी आयोजित होगा जबकि जरुरतमंदो के बीच सामग्री बांटा जायेगा. शहर में कई सेवा स्टाल लगाये जायेंगे. झारखण्ड क्षत्रिय संघ के केंद्रीय सचिव अमित सिंह ने प्रेस को सम्बोधित करते हुए बताया कि 9 मई को सुबह 10 बजे से मैरिन ड्राइव स्थित महाराणा प्रताप चौक पर एक संगोष्ठी का भी आयोजन किया जायेगा. इसमें शहर के प्रख्यात शिक्षाविद व इतिहासकार उपस्थित होकर महाराणा प्रताप जी के जीवनी पर प्रकाश डालेंगे जिससे उपस्थित सभी जनों को धर्म व राष्ट्र रक्षा कि प्रेरणा मिल सके. साथ ही युवा संघ द्वारा महाराणा प्रताप जी के शुभ जयंती पर गर्मी व धूप का ध्यान रखते हुए शहर के प्रमुख चौक चौराहों पर मीठे पेय पदार्थो का शिविर लगाकर सेवा कार्य किया जायेगा.


















