बोकारो: डुमरी विधानसभा सीट से जेएलकेएम के विधायक जयराम महतो की तबीयत अचानक बिगड़ गयी. माइनटांड़ स्थित आवास पर ही उनका इलाज चल रहा है. उन्हें बुखार, सिर दर्द और पेचिश की शिकायत थी. विधायक जयराम महतो ने बताया कि पिछले दो-तीन दिनों से लगातार भागदौड़ और कार्यक्रम की व्यस्तता थी. अचानक उनकी तबीयत खराब हो गयी. चिकित्सकों ने अभी 5 दिनों तक आराम करने की सलाह दी है.(नीचे भी पढ़े)
जेएलकेएम के विधायक जयराम महतो ने स्वास्थ्य को लेकर जानकारी दी है कि वे फिलहाल ठीक हैं. चार-पांच दिन किसी भी कार्यक्रम में भाग नहीं ले सकेंगे. सभी कार्यक्रम रद्द रहेंगे. विधायक जयराम महतो ने कहा है कि जहां भी कोई समस्या हो, पार्टी के जिलाध्यक्ष और प्रत्याशी से संपर्क करेंगे, असुविधा के लिए खेद है. लगातार कार्यक्रम की वजह से बीमार पड़ गए हैं. 2 दिन पहले एक कार्यक्रम में भींग गए थे. अभी आवास पर चिकित्सकों की देखरेख में इलाज चल रहा है.














