जमशेदपुर : टाटा एजुकेशन एक्सीलेंस प्रोग्राम (टीइइपी) के एक्जीक्यूटिव कमेटी का पुर्नगठन कर दिया गया है. टाटा स्टील के एमडी सह सीइओ टीवी नरेंद्रन ने इस कमेटी को नये सिरे से बनाया है. इसके चेयरपर्सन वाइस प्रेसिडेंट कारपोरेट सर्विसेज डीबी सुंदर रमम, वैकल्पिक चेयरपर्सन वाइस प्रेसिडेंट टीक्यूएम, जीएसपी व सप्लाइ चेन पीयुष गुप्ता है जबकि संयोजक हेड टीक्यूएम टीइइपी, बीइ व स्ट्रैटेजी डॉ वसंथ सुब्रम्णयम बनाये गये है. (नीचे भी पढ़े)
इस कमेटी में चीफ कारपोरेट सर्विसेज टाटा स्टील कलिंगानगर देबदूत मोहंती, टाटा स्टील फाउंडेशन के हेड एजुकेशन दिबयासाह राय, मुंबई के टीआइएसएस के फैकल्टी दिशा नवानी, टाटा स्टील मेरामंडली के चीफ कारपोरेट सर्विसेज मोहित दास, टाटा स्टील यूआइएसएल के एमडी ऋतुराज सिन्हा, टाटा मोटर्स के जीएम इआर आइआर एंड सीएसआर सौमिक राय, चीफ सीएसआर सौरभ राय और चीफ टीक्यूएम एंड सीक्यूए त्रिप्ति श्रीवास्तव, टिनप्लेट इआइसी उज्जवल चक्रवर्ती सदस्य है. टीइइपी के टीक्यूएम के एरिया मैनेजर आदिति सिन्हा, केरला पब्लिक स्कूल के एकेडमिक डायरेक्टर लक्ष्मी शरत, गुलमोहन हाई स्कूल के प्रिंसिपल प्रीति सिन्हा को इनवाइटी (आमंत्रित सदस्य) बनाया गया है.














