रांची : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा संचालित परीक्षाओं के अभ्यर्थियों के मांग मुख्यमंत्री तक पहुंचा. गुरुवार को देर शाम विधायक जयराम कुमार महतो एवं देवेंद्रनाथ महतो ने छात्रमंडली के साथ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात किया एवं छात्रों के मांगों को विस्तृत पूर्वक उनके समक्ष रखा. बताते चलें कि बीते मंगलवार को छात्रों के द्वारा पदयात्रा करते हुए चलती मानसून सत्र में विधानसभा के बाहर समक्ष धरना प्रदर्शन किया था.(नीचे भी पढ़े)
इसके मांगों को लिखित ज्ञापन के रूप में जानकारी के साथ मुख्यमंत्री को सौंपा गया. मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बातों को गंभीरता से लेते हुए समाधान का सकारात्मक आश्वासन दिया. लिखित ज्ञापन में पांच सूत्री मांग रखा गया, जिसके तहत मांग की गयी कि यथाशीघ्र जैटेट परीक्षा आयोजित की जाये, फील्ड वर्कर्स, उत्पाद सिपाही, एलडीसी का रिजल्ट जारी की जाये, झारखंड पुलिस व दारोगा का वैकेंसी जारी की जाये, सभी प्रतियोगिता परीक्षा में न्यूनतम 5 वर्षों की आयु छूट दी जाये और परीक्षा कैलेंडर जारी कर उसे पालन कराया जाये.



