जमशेदपुर / रांची : झारखंड में सोमवार को दक्षिणी पश्चिमी मॉनसून की एंट्री संताल परगना के रास्ते हो चुकी है. वहीं यह संताल परगना के साहेबगंज, गोड्डा, दुमका, पाकुर में मॉनसूनी हवाओं के जद में है. वहीं अगले दो से तीन दिनों में मॉनसून का विस्तार पूरे झारखंड में होगी. बीते 24 घंटे की बात की जाये तो दुमका में सबसे अधिक बारिश रिकॉर्ड की गयी है और सबसे अधिक अधिकतम तापमान डालटेंगंज में रिकॉर्ड किया गया है. वहीं दूसरी तरह झारखंड में मॉनसून प्रवेश करते ही जमशेदपुर के पारा में गिरावट दर्ज की गयी है. सोमवार को जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 38.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है. (नीचे भी पढ़ें)
पूर्वानुमान – 20 जून यानी मंगलवार को मॉनसून का विस्तार होगा और कई स्थानों पर वज्रपात के साथ बारिश की संभावना है. इस दौरान हवां की गति 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे के रफ्तार से चलेगी. इसी के साथ 21 जून यानी बुधवार को राज्य के सभी जिलों में बारिश का अनुमान है.
21-22 जून को भारी बारिश का अलर्ट – 21 जून यानी बुधवार को पूर्वी यानी कोल्हान, संताल के साथ में रांची का पूर्वी भाग में भारी बारिश की संभावना है. 22 जून गुरुवार को दक्षिणी हिस्सों में भारी बारिश की संभावना है.
हिटवेब अलर्ट – मॉनसून के प्रवेश करते ही हिटवेब खत्म होने के कगार पर है. इसी के साथ मंगलवार को केवल पलामू में हिटवेब का अलर्ट जारी है. (नीचे भी पढ़ें)
पूरे झारखंड में 87 फीसदी कम बारिश 19 जून तक- झारखंड के गढ़वा, गिरीडीह, चतरा, बोकारो में सुखाड़ जैसे हालात है. इस माह के अंत तक यानी आने वाले दस दिनों में अगर इन जिलों में बारिश सामान्य नहीं हुई तो सुखाड़ की स्थिति उत्पन्न हो सकती है. (नीचे पढ़ें जून महीनों में किन जिलों में कितनी हुई बारिश).
जिला — वास्तविक वर्षा (एमएम) — सामान्य वर्षा (एमएम) — वर्षा की कमी (फीसदी)
बोकारो — 2.4 — 78.4 — -97
चतरा — 1.5 — 66.2 — -98
देवघर — 11.7 — 83.2 — -86
धनबाद — 3.5 — 96.2 — -96
दुमका — 53.3 — 92.1 — -42
पूर्वी सिंहभूम — 19.4 — 124.1 — -84
गढ़वा — 0 — 53.4 — -100
गिरिडीह — 1.5 — 78.4 — -98
गोड्डा — 5 — 83.8 — -94
गुमला — 8.7 — 78.6 — -89
हजारीबाग — 3 — 83.7 — -96
जामतारा — 12.9 — 95.8 — -87
खूंटी — 12.8 — 95.4 — -87
कोडरमा — 1.8 — 63.1 — -97
लातेहार — 3 — 70 — -96
लोहरदगा — 51.8 — 80.6 — -36
पाकुर — 19.8 — 112.8 — -82
पलामू — 1.2 — 43.4 — -97
रामगढ़ — 4.9 — 88.5 — -94
रांची — 5.9 — 86.5 — -93
साहेबगंज — 38.8 — 110.2 — -65
सरायकेला — 19.1 — 103.8 — -82
सिमडेगा — 9.2 — 96 — -90
पश्चिम सिंहभूम — 16.6 — 90.1 — -82
झारखंड — 11.6 — 83.7 — -87.





