
रांचीः झारखंड प्रदेश उपाध्यक्ष, राष्ट्रीय ओबीसी महासभा के शेखर कुमार ने एक एक बयान जारी करते हुए बताया कि सर्वसम्मति से झारखंड के प्रदेश अध्यक्ष भाई नंदलाल ने राची निवासी भाजपा की कर्मठ और जुझारू महिला नेत्री श्रीमती नम्रता सोनी को झारखंड प्रदेश महिला मोर्चा के लिए प्रदेश अध्यक्ष मनोनीत किया है. मनोनीत होने के बाद नम्रता सोनी ने प्रदेश अध्यक्ष व अन्य पदाधिकारियों का शुक्रिया अदा करते हुए बताया कि वो संगठन को मजबूती प्रदान करने की हर कोशिश करेंगी. साथ ही उन्होंने आश्वासन भी दिया कि यथाशीघ्र सशक्त महिलाओं की एक टीम बनायेगी जो ओबीसी वर्ग के उत्थान में हर सम्भव प्रयास करेंगी.




