
जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिले के कई थानेदारों को बदल दिया गया है. जिले के एसएसपी अनूप बिरथरे के हस्ताक्षर से यह बदलाव किया गया है. इसके तहत बोड़ाम के थाना प्रभारी मोहम्मद मंजील खां को तत्काल प्रभाव से धालभूमगढ़ का थाना प्रभारी बनाया गया है. पुलिस लाइन में पदस्थापित काजल कुमार दुबे को बोड़ाम का थाना प्रभारी, पुलिस लाइन में पदस्थापित अनिल नायक को चाकुलिया थाना प्रभारी, बिष्टुपुर थाना के अवर निरीक्षक संजीव कुमार झा को मुसाबनी का थाना प्रभारी, महिला एवं बाल संरक्षण थाना घाटशिला के थाना प्रभारी प्रभात कुमार को गालूडीह का थाना प्रभारी बनाया गया है. इन्स्पेक्टर विनोदानंद सिंह बने बर्मा माइंस थाना के नए थाना प्रभारी बनाये गये है. दूसरी ओर, अपर पुलिस अधीक्षक अभियान (एएसपी) स्तर के अधिकारियों का भी राज्य सरकार ने तबादला किया है. इसके तहत जमशेदपुर के अपर पुलिस अधीक्षक अभियान उपसमादेष्टा प्रणव आनंद झा का ताबदला चाईबासा में अपर पुलिस अधीक्षक अभियान बनाया गया है. वहीं, रामगढ़ के अपर पुलिस अधीक्षक सह उपसमादेष्टा गुलशन तिर्की को जमशेदपुर का अपर पुलिस अधीक्षक अभियान बनाया गगया है. सरायकेला-खरसावां जिले के अवर पुलिस अधीक्षक अभियान विवेकानंद सिंह को लाहरदग्गा का अपर पुलिस अधीक्षक अभियान बनाया गया है. सरायकेला-खरसावां के नये अपर पुलिस अधीक्षक अभियान पुरुषोत्तम कुमार रहेंगे, जो अभी लोहरदग्गा का अपर पुलिस अधीक्षक अभियान के तौर पर काम कर रहे थे.
Attachments area



