जमशेदपुर : राज्य सरकार ने ठेका मजदूरों को मिलने वाले वेरिएबल डीए (परिवर्तनशील ) बढ़ोत्तरी कर दिया है. इसके तहत तहत नयी मजदूरी के रेट के साथ वीडीए को लागू कर दिया गया है. यह नया महंगाई भत्ता 1 अप्रैल 2022 से ही लागू किया गया है. कर्मचारियों को नये दर से अभी से ही महंगाई भत्ता देने को कह दिया गया है. नये रेट के तहत जो अकुशल मजदूर की श्रेणी में आते है, और उनका वेतन प्रतिमाह 8571 रुपये 78 पैसे है, उसको 1623 रुपये 50 पैसे का महंगाई भत्ता मिलेगा यानी कुल वेतन 10,195 रुपये और 28 पैसे मिलेगा. इसी तरह अर्धकुशल कामगार को प्रतिमाह 8977 रुपये 47 पैसे मिलता है, जिसको अब महंगाई बत्ता 1700 रुपये 33 पैसे मिलेगा यानी कुल वेतन की राशि 10,677 रुपये 80 पैसे हो जायेगा. इसी तरह कुशल कामगार को वेतन 11,935 रुपये 06 पैसे मिलेगा जबकि वीडीए 2260 रुपये 50 पैसे मिलेगा. इसी तरह अतिकुशल कर्मचारी को 13675 रुपये 59 पैसे प्रतिमाह वेतन के साथ 2590 रुपये 16 पैसे वेतन के साथ वीडीए मिलेगा यानी कुल मजदूरी की राशि प्रतिमाह 16,265 रुपये 75 पैसे मिलेगा.
टाटा स्टील ने अपने सारे ठेकेदारों को दिया ज्यादा देने का आदेश
टाटा स्टील ने अपने सारे ठेकेदारों को ज्यादा पैसे देने का आदेश दिया है. एक अप्रैल से इसको लागू करते हुए सारे ठेका मजदूरों को एरियर की राशि भी देने को कहा गया है. इसके अलावा सारे ठेकेदारों को यह भी निर्देश है कि सारे कर्मचारियों हर सप्ताह 1 रुपये 40 पैसे अतिरिक्त का भुगतान किया जाये, जो मजदूर लगातार छह दिन काम करता है. इसके तहत यह आदेश में डीजीएम एचआरआइआर ने कहा है कि जो अनस्किल्ड मजदूर होते है, उनका बेसिक 331.08 रुपये रोजाना है, उसको वीडीए 62 रुपये 44 रुपये का वीडीए मिलेगा यानी रोजाना उनको 393 रुपये 53 पैसे और महिना 10231.68 रुपये दिया जायेगा. इसी तरह सेमी स्किल्ड कर्मचारी को रोजाना 346 रुपये 69 पैसे बेसिक और 65 रुपये 40 पैसे का वीडीए यानी रोजाना 412 रुपये 80 पैसे और मासिक 10714 रुपये 2 पैसे दिया जायेगा. इसी तरह स्किल्ड कर्मचारी को 460 रुपये 44 पैसे का बेसिक और 86 रुपये 94 पैसे का वीडीए यानी रोजाना 412 रुपये 8 पैसे यानी मासिक 14231 रुपये 96 पैसे दिया जायेगा. इसी तरह हाइली स्किल्ड को बेसिक 527 रुपये 38 पैसे रोजाना बेसिक और वीडीए 99 रुपये 62 रुपये रोजाना यानी रोजाना उनको 627 रुपये 1 पैसे और मासिक 16302 रुपये 15 पैसे की राशि दी जायेगी.





