मेदिनीनगर (पलामू) : स्थानीय सामाजिक संगठन ‘वरदान चैरिटेबल ट्रस्ट’ की ओर से शनिवार को पोखराहा स्थित एमएसए स्कूल के बच्चों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया. इस कार्यक्रम में यातायात प्रभारी शमाल अहमद, शर्मिला वर्मा, राखी सोनी, रिनू शर्मा, अभिषेक तिवारी, लक्ष्य श्रेष्ठ और चंद्र प्रकाश ओझा उपस्थित थे.(नीचे भी पढ़े)

साथ ही स्कूल संस्थापक सह अध्यक्ष मो शफीक अंसारी, प्राचार्य अफजल शफीक और पूरा विद्यालय प्रबंधन इस अभियान में शामिल था. इस दौरान विद्यालय प्रबंधन से यह गुजारिश की गई कि बीच-बीच में बच्चों को सड़क सुरक्षा की बातें दुहराई जाएं ताकि वो खुद भी सुरक्षित रहें और अपने अभिभावकों को भी सुरक्षित रख सकें.



