मेदिनीनगर (पलामू) : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं और बच्चों की सुविधा को देखते हुए पलामू जिले के एसपी आफिस में ब्रेस्टफीडिंग रूम और किड जोन की शुरुआत की गई. इस महत्वपूर्ण पहल की अगुवाई पलामू की एसपी रीष्मा रमेशन ने की, जिससे अब कार्यालय में आने वाली महिलाओं को और अधिक बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी. इसका उद्घाटन एसपी समेत शहर, छत्तरपुर और हुसैनाबाद महिला थाना प्रभारी द्वारा किया गया. (नीचे भी पढ़े)
इस मौके पर पलामू एसपी ने कहा, कि “हमारे पास शिकायतें लेकर आने वालों में कई महिलाएं भी होती हैं, जिनके हाथों या गोद में छोटे बच्चे होते हैं. उनके लिए यह एक मजबूरी होती है कि वे अपने बच्चों को लेकर पुलिस कार्यालय आएं. इसी को ध्यान में रखते हुए यह पहल की गई है.उन्होंने यह भी बताया कि यदि इस पहल को अच्छा रिस्पांस मिलता है, तो जल्द ही जिले के अन्य थानों में भी इस तरह की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, जिससे महिलाओं को और अधिक सुविधाएं मुहैया की जा सकें.



