सरायकेला : झारखंड प्रदेश जनवितरण प्रणाली महासंघ के आह्वान पर विभिन्न मांगों को लेकर एक जुलाई से आहूत अनिश्चितकालीन हड़ताल अपरिहार्य कारणों से तत्काल स्थगित कर दी गई है. (नीचे भी पढ़ें)
जानकारी देते हुए संघ के प्रदेश सचिव फूलकान्त झा ने बताया कि विधानसभा के मानसून सत्र को ध्यान में रखके हुए यह फैसला लिया गया है. उन्होंने बताया कि सरकार उनकी मांगों पर मानसून सत्र में विचार नहीं करती है तो एक अगस्त से बेमियादी हड़ताल शुरू किया जायेगा, जिसमें झारखंड के सभी पीडीएस दुकानदार शामिल होंगे. इसको सफल बनाने के लिए विभिन्न क्षेत्रो में जोर-शोर से प्रचार-प्रसार किया जा रहा है











