
रांची : झारखंड के सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के निदेशक के पद पर शशि प्रकाश सिंहका पदस्थापन किया गया है. उनको एक नयी जिम्मेदारी दी गयी है. भारतीय प्रशासनिक सेवा (आइएएस) पदाधिकारी शशि प्रकाश सिंह ने गुरुवार को सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के निदेशक का प्रभार ग्रहण किया. इससे पहले वे चास (बोकारो) के अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) थे. वे भारतीय प्रशासनिक सेवा के 2017 बैच के पदाधिकारी हैं. इस अवसर पर उन्होंने विभाग के पदाधिकारियों से मुलाकात कर विभाग द्वारा किये जा रहे कार्यों की जानकारी ली. उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा किये जा रहे विकास कार्यों का प्रचार-प्रसार ससमय सुनिश्चित कराना उनकी प्राथमिकता रहेगी.






