
रांची/जमशेदपुर : झारखंड सरकार ने होली, सरहुल, शबे बारात, नवरात्रि, रामनवमी समेत अन्य पर्व त्योहारों को लेकर एक नया गाइडलाइन जारी किया है. राज्य के मुख्य सचिव सुखदेव सिंह के हस्ताक्षर से जारी किए गए इस गाइडलाइन में होली, सरहुल, शबे बारात, नवरात्रि, रामनवमी जैसे त्योहार के दौरान इसी तरह का भीड़ लगाने की पाबंदी लगाई गई है. किसी तरह का कोई सार्वजनिक आयोजन नहीं होगा. इसी तरह के जुलूस निकालने पर पूरी तरह से पाबंदी लगा दी गई है. झारखंड सरकार की ओर से जारी किए गए आदेश में पूर्व में दी गई छूट को बरकरार रखा गया है, लेकिन लोगों को कहा गया है कि होली, सरहुल, शबे बारात, नवरात्रि और रामनवमी जैसे त्यौहार अपने घरों में ही मनाएं. किसी तरह के गैदरिंग पर रोक लगाई गई है. लेकिन इसके ठीक विपरीत झारखंड के मुख्य सचिव द्वारा जारी आदेश में यह उल्लेख किया गया है कि झारखंड के मधुपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए चुनाव आयोग के गाइडलाइन का पालन करते हुए राजनीतिक सभाएं की जा सकेगी. इसको तत्काल प्रभाव से लागू करने का आदेश हर जिले को दे दिया गया है.






