रांची : कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ चाईबासा कोर्ट में दर्ज मामले में हाईकोर्ट में सुनवाई दो सप्ताह बाद होगी. अमित शाह पर दिए गए बयान को लेकर स्थानीय भाजपा नेता प्रताप कुमार ने चाईबासा कोर्ट में राहुल गांधी के खिलाफ मामला दर्ज करवाया था, कोर्ट के संज्ञान लेने के पश्चात राहुल गांधी ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था. इस मामले को लेकर गुरुवार को हाईकोर्ट में सुनवाई हुई. (नीचे भी पढें)
न्यायमूर्ति अनिल कुमार चौधरी के कोर्ट में सुनवाई हुई. जिसमें अधिवक्ता दीपांकर ने राहुल गांधी का पक्ष रखा और कोर्ट से समय की मांग की. जिसे कोर्ट ने स्वीकार करते हुए राहुल को दो सप्ताह का समय दिया है. वहीं शिकायतकर्ता प्रदीप कुमार की ओर से वरीय अधिवक्ता अनिल कुमार सिन्हा, अधिवक्ता विनोद कुमार साहु और अधिवक्ता कुमार हर्ष ने अपना पक्ष रखा. (नीचे भी पढें)
विदित है कि वर्ष 2018 में राहुल गांधी ने कांग्रेस अधिवेशन में तत्कालीन भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के खिलाफ टिप्पणी की थी. राहुल गांधी ने अधिवेशन में कहा था कि कांग्रेस में कोई हत्यारा राष्ट्रीय अध्यक्ष नहीं बन सकता है. कांग्रेसजन किसी हत्यारा को राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वीकार नहीं कर सकते हैं, यह भाजपा में ही पॉसिबल है.




