जमशेदपुर : जमशेदपुर से बिहार की ओर जाने वाली दो बस हादसे का शिकार हो गये. दो अलग-अलग जगहों पर हुए सड़क हादसा में एक दर्जन से अधिक लोग घायल हो गये. एक घटना बीती रात हुई, जब जमशेदपुर के सीतारामडेरा बस टर्मिनस से सिंह बस खुली. यह बस आरा के लिए खुली थी, लेकिन रांची के पास रड़गांव के पंचवटी होटल के पास एक डंपर से यह बस टकरा गयी. बस और डंपर की टक्कर काफी तेज थी. काफी हो हल्ला मच गया. (नीचे भी पढ़ें)
बाद में किसी तरह यात्रियों को दूसरी बस से भेजा गया. इस घटना में करीब तीन लोग घायल हो गये, जिसको वहीं पर चेक अप कराया गया. चूंकि, अभी डंपर और बस की रफ्तार कम थी, इस कारण बड़ा हादसा होने से बच गया. दूसरी ओर, दूसरा हादसा जमशेदपुर से पटना जा रही शताब्दी बस की हुई. बताया जाता है कि वह रास्ते में दुर्घटना की शिकार हो गयी, जिसमें पांच से अधिक यात्री घायल हो गये है. उनका इलाज चल रहा है.



