जमशेदपुर: बिरसानगर, गोविंदपुर और एमजीएम इलाके में उत्पाद विभाग ने गुरुवार को छापेमारी कर अवैध महुआ शराब चुलाई भट्टी ध्वस्त कर दिया है. उत्पाद विभाग ने बिरसानगर के लुपुंगडीह में नदी किनारे, गोविंदपुर के मनपीटा जंगल में और एमजीएम के छोटाबांकी और सुखलेड़ा जंगल में छापामारी अभियान चलाया है.(नीचे भी पढ़े)
इस अभियान में 22000 किलोग्राम जावा महुआ नष्ट किया गया. 250 लीटर अवैध महुआ शराब बरामद हुई है. भट्टी संचालित कर रहे लोग फरार हो गए. उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है.



